Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नाजिराबाद अग्निकांड को लेकर ममता सरकार को शुभेंदु अधिकारी ने घेरा

शुभेंदु अधिकारी ने अपने पोस्ट में कहा कि इस भयावह अग्निकांड में अब तक 20 से अधिक निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। जले हुए शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच जारी है। इस घटना ने कई परिवारों को तबाह कर दिया है और औद्योगिक एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर सरकार की घोर विफलता को उजागर किया है।

29 Jan 2026

नाजिराबाद अग्निकांड को लेकर ममता सरकार को शुभेंदु अधिकारी ने घेरा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने नाजिराबाद–आनंदपुर वेयरहाउस में लगी भीषण आग को लेकर राज्य सरकार पर लापरवाही, कायरता और तानाशाही रवैये का आरोप लगाया।

शुभेंदु अधिकारी ने अपने पोस्ट में कहा कि इस भयावह अग्निकांड में अब तक 20 से अधिक निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। जले हुए शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच जारी है। इस घटना ने कई परिवारों को तबाह कर दिया है और औद्योगिक एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर सरकार की घोर विफलता को उजागर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि खतरनाक सामग्री से भरे कई गोदाम बिना एनओसी और फायर सेफ्टी ऑडिट के अवैध रूप से संचालित हो रहे थे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस पूरी त्रासदी की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस और पूरी भ्रष्ट प्रशासनिक व्यवस्था पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अब तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचीं, जबकि अग्निशमन मंत्री 32 घंटे की देरी से मौके पर पहुंचे।

शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि वह एक जिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहत और बचाव कार्य समाप्त होने के बाद इलाके का दौरा करना चाहते थे। लेकिन जवाबदेही तय करने के बजाय तृणमूल कांग्रेस सरकार ने सच्चाई और विपक्ष की आवाज दबाने का रास्ता अपनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163(दो) के तहत निषेधाज्ञा लागू कर 28 जनवरी शाम पांच बजे से 30 मार्च 2026 तक घटनास्थल के 100 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है।

उनका कहना है कि यह आदेश उन्हें घटनास्थल पर जाने, पीड़ित परिवारों से मिलने, उन्हें सांत्वना देने और सरकार की आपराधिक लापरवाही के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध मार्च का नेतृत्व करने से रोकने के लिए एक सोची-समझी साजिश है।

शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि सरकार जानती है कि जैसे ही वह नाजिराबाद या नरेंद्रपुर पहुंचेंगे, जनता का गुस्सा फूट पड़ेगा और ममता सरकार की विफलताएं उजागर हो जाएंगी।

पोस्ट के अंत में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह कानून-व्यवस्था का सवाल नहीं, बल्कि लोकतंत्र का गला घोंटने की राज्य प्रायोजित कोशिश है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नाजिराबाद अग्निकांड को लेकर ममता सरकार को शुभेंदु अधिकारी ने
शुभेंदु अधिकारी ने अपने पोस्ट में कहा कि इस भयावह अग्निकांड में अब तक 20 से अधिक निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। जले हुए शवों की प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News